राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को याद दिलाए इंदिरा गांधी के इमरजेंसी वाले हालात, कहा- मैंने अपनी मां खोई

नरेन्द्र सहारण, करनाल:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हरियाणा के करनाल में एक चुनावी सभा को संबोधिक करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने 1975 के इमरजेंसी वाले दौर को याद करते कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने काग्रेस को याद दिलाने की कोशिश की कि कैसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था।

राजनाथ सिंह का ये बयान कांग्रेस के उस आरोप के बीच आया है, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद पीएम मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को 400 सीटें मिलती हैं, तो “लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।”

इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोटा था

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के करनाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कहती हैं कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, तो इससे देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा और वह तानाशाह बन जाएंगे। लेकिन इंदिरा गांधी 1975 से पहले जब चुनाव हार गई थीं, उस समय उनको नैतिकता के आधार पर पीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था।

इमरजेंसी के सदमें में मेरी मां की मौत हो गई

रक्षा मंत्री ने कहा कि इमरजेंसी में लाखों लोगों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। 24 साल की उम्र में मुझे भी ढाई महीने जेल हमें रहना पड़ा। जो भी इसकी पुष्टि करना चाहता है, कर सकता है। कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंट दिया। जब यह ऐलान हुआ कि इमरजेंसी को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है, तो सदमे से मेरी मां की मौत हो गई। उन्होंने ये बात हरियाणा में एक चुनावी रैली के दौरान कही।

हरियाणा की 10 सीटों पर 25 मई को चुनाव

बता दें कि हरियाणा की 10 संसदीय सीटों पर 25 मई को एक ही चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने हरियाणा में सभी 10 सीटों पर फतह हासिल की थी। साल 2014 के चुनावों में भाजपा को राज्य में 7 सीटें मिली थीं। जबकि इंडियन नेशनल लोक दल (आइएनएलडी) ने 2 सीटें जीतीं और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ही हासिल हुई थी।

यह भी पढ़ेंः  जौनपुर में योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, कहा-सपा की रैलियों में रोज दिख रही भगदड़, मारपीट और अराजकता

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed