Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह ने की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई? जानें- क्या है सच

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और अब ये खिलाड़ी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। रिंकू सिंह की मंगेतर की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं वो मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह टीम इंडिया (Team India) ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में भी अपने छक्कों से सभी को लुभाते हैं। उनकी और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी हो गई है और जल्द ही शादी की तारीख घोषित की जाएगी।
महज 25 साल की उम्र में सांसद बनी हैं प्रिया
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सपा सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में महज 25 साल की उम्र में जीत हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया था। प्रिया सरोज ने इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता बीपी सरोज को 35,850 वोट से मात देकर जीत हासिल की है। वे लोकसभा में देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।
दिग्गज बीजेपी नेता को हराकर बनीं सांसद
प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद उनकी बेटी प्रिया सरोज ने मछलीशहर का प्रतिनिधित्व किया और देश की दूसरी सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।
Rinku Singh gets engaged to Samajwadi Party MP Priya Saroj. 💍
– Many congratulations to them! ❤️ pic.twitter.com/7b7Hb0D2Em
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 17, 2025
रिकू सिंह हैं कमाल क्रिकेटर
रिंकू सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन कमाल रहा है। रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ज्यादा का है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मुकाबले भी खेले हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया था। रिंकू सिंह को इस सीजन के लिए 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन