मछलीशहर से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने किया नामांकन, कहा-मैं एक महिला हूं और महिलाओं की आवाज बनूंगी, जानें- कितनी है संपत्ति

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः जौनपुर के मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रिया सरोज समर्थकों के साथ अंबेडकर तिरोहे से नामांकन स्थल पहुंची। उन्होंने दो सेट में नामांकन भरा।  नामांकन के दौरान उनके पिता पूर्व सांसद तुफानी सरोज, माता मुन्नी सरोज व जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या भी उनके साथ मौजूद रहे।

सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मछली शहर सहित पूर्वांचल के कई लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना चुनावी वादा किया था। वो आज तक पूरा नहीं कर पाया है। जिससे हम जनमानस में काफी नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि जो वर्तमान भाजपा के सांसद व प्रत्याशी हैं। वो 5 सालों तक क्षेत्र से हमेशा नदारत रहते थे। जनता के बीच हमेशा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी जुटे थे जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान होगा। प्रिया ने कहा कि मैं एक महिला हूं और महिलाओं की आवाज बनूंगी। पीएम मोदी महिलाओं के हद की सिर्फ बात करते हैं और करते कुछ नहीं है। महिलाओं की समस्याओं को संसद में उठाउंगी।

प्रिया सरोज के पास महज 11 लाख की चल संपत्ति

सपा उम्मीदवार प्रिया सरोज के हलफनामें के मुताबिक उनके पास महज 32 हजार रुपये  कीमत के जेवर सहित 11 लाख रुपये के आसपास की चल संपत्ति है। सुप्रीम कोर्ट की युवा अधिवक्ता 25 वर्षीय प्रिया सरोज पूर्व सांसद तुफानी सरोज की बेटी है।

जौनपुर और  मछलीशहर से अभी इन लोगों ने किया नामांकन

जौनपुर की दो लोकसभा सीटों पर 25 में को मतदान होना है। जिसको लेकर लगातार नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है। वहीं भाजपा के बीपी सरोज मछली शहर सुरक्षित सीट और जौनपुर लोकसभा सीट से कृपाशंकर सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से मछली शहर से प्रिया सरोज ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा से नामांकन पत्र दाखिल किया है।फिलहाल अभी जौनपुर के लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

यह भी पढ़ेंः जेल से छूटने के बाद घर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पत्नी श्रीकला के चुनाव लड़ने पर कही ये बात

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed