अखिलेश के रोड शो के बाद मैनपुरी में हंगामा, सपा के 100 कार्यकर्ताओं पर एफआइआर

मैनपुर, बीएनएम न्यूजः मैनपुरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के बाद करहल चौराहे पर कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यहां स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।

करहल चौराहे पर सुबह-सुबह 300 से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हो गए। यहां समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान चौराहे पर जाम  लगाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने समजावादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर पर्यटन मंत्री व मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, वे लोग किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। कानून उन्हें सजा जरूर देगा। वे मांग करते हैं कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सीएम योगी ने इस मामले पर सपा पर निशाना साधा। कहा- सपा के नेताओं ने महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। यह निंदनीय है।

दरअसल, मैनपुरी में तीसरे फेज में 7 मई को मतदान होना है। सपा ने यहां से मौजूदा सांसद डिपंल यादव को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के समर्थन में रोड शो और बेरोजगार बारात यात्रा निकाली। ये यात्रा शहर के कुरावली तिराहे से शुरू होकर करहल चौराहे तक गई। रोड शो खत्म होने के बाद अराजक तत्वों ने करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़ गए और सपा के झंडे लगा दिए। इसका वीडियो सामने आने के बाद भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया।

भाजपा प्रत्याशी बोले-महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं

सुबह से भाजपा कार्यकर्ता करहल चौराहे पर धरना दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मंत्री जयवीर सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे। कहा- महाराणा प्रताप का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, वे लोग किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। कानून उन्हें सजा जरूर देगा। हमारी मांग है कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

एसपी बोले- CCTV से अराजक तत्वों की पहचान करेंगे

SP विनोद कुमार सिंह ने बताया- एक पार्टी का रोड शो था, जो समाप्त हो गया था। उसके बाद कुछ लड़कों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर पार्टी विशेष का झंडा लगाने का प्रयास किया और नारेबाजी की। CCTV फुटेज देखी जा रही हैं, सबूत जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बदायूं में सपा और BJP में कौन जीतेगा चुनाव? वकीलों में लगी 2 लाख की शर्त, हुई लिखापढ़ी

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed