Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी; 15 जिलों में लू का अलर्ट, पंजाब के स्कूलों में भी छुटि्टयों का ऐलान

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Heatwave: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के कारण प्रदेश के 12 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल, रोहतक व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक और चरखी दादरी में सभी स्कूल 24 मई तक बंद रहेंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के डीसी को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है।

11 जिलों में 23 मई तक लू का रेड अलर्ट

उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

पंजाब में 21 मई से 30 जून तक स्कूलों में छुटि्टयां

वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 21 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। गर्मी की वजह से तय शेड्यूल से 8 दिन पहले ही छुटि्टयों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में स्कूलों के समय बदल दिया गया है। कांगड़ा जिले के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे छुट्टी कर दी जाएगी। इसे लेकर डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।

पंजाब के 4 जिलों में रेड अलर्ट

पंजाब के 4 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार शाम बठिंडा का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में एक ही दिन में 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो हैरान करने वाली थी। पठानकोट का तापमान 45.5 डिग्री, पटियाला का 45, लुधियाना का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ का तापमान 45 के पास पहुंचा

चंडीगढ़ में भी हालात खराब हो गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री के पार हो गया है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक-दो दिन में यहां का पारा 45 के पार होगा।

हिमाचल के 6 जिलों में अलर्ट

हिमाचल के भी 6 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। पर्यटन स्थल शिमला, नारकंडा, कुफरी और मनाली में भी गर्मी बढ़ती जा रही है शिमला का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, मनाली का पारा भी सामान्य से 2 डिग्री के उछाल के साथ 27 डिग्री, कुफरी का 23.9 डिग्री और नारकंडा का 23.6 डिग्री पहुंच गया है।

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed