मोदी सरकार 3.0 में किसको मिला कौन सा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

Untitled design

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः पीएम मोदी सरकार 3.0 में सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा हो चुका है। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण करने के साथ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो इससे पहले लगातार तीन बार देश के पीएम रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह और तीसरे नंबर पर अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंचे हैं। मोदी सरकार 3.0 में मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। हम आपको इन सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।

1. मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट

क्रम संख्याकैबिनेट मंत्रीमंत्रालय
1.राजनाथ सिंहरक्षा
2.अमित शाहगृह
3.नितिन गडकरीसड़क परिवहन और राजमार्ग
4.जेपी नड्डास्वास्थ्य
5.शिवराज सिंह चौहानग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण
6.निर्मला सीतारमणवित्त
7.एस जयशंकरविदेश
8.मनोहर लाल खट्टरऊर्जा और शहरी विकास
9.एचडी कुमारस्वामीस्टील और भारी उद्योग
10.पीयूष गोयलकॉमर्स और इंडस्ट्रीज
11.धर्मेंद्र प्रधानमानव संसाधन विकास
12.जीतन राम मांझीसूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्योग
13.राजीव रंजन सिंहपंचायती राज, मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी
14.सर्वानंद सोनोवालपोत, जहाजरानी और जलमार्ग
15.डॉ. वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्याय और आधिकारिता
16.राम मोहन नायडूनागरिक उड्डयन मंत्रालय
17.प्रह्लाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण
18.जुएल ओरावंआदिवासी मामले
19.गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्रालय
20.अश्विनी वैष्णवसूचना और प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्री
21.ज्योतिरादित्य सिंधियासंचार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
22.भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
23.गजेंद्र सिंह शेखावतपर्यटन
24.अन्नापूर्णा देवीमहिला एवं बाल कल्याण
25.किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मामले
26.हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम और नेचुरल गैस
27.मनसुख मांडवियाश्रम एवं रोजगार मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय
28.जी.किशन रेड्डीकोयला और खान मंत्रालय
29.चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
30.सीआर पाटिलजल शक्ति

2. मोदी सरकार 3.0 के स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट

क्रम संख्याराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)मंत्रालय
1.राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी और प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन
2.जितेंद्र सिंहविज्ञान और प्रोद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस
3.अर्जुन राम मेघवालकानून और न्याय, संसदीय कार्य
4.प्रतापराव गणपतराव जाधवआयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
5.जयंत चौधरीकौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. मोदी सरकार 3.0 के राज्य मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट

क्रम संख्याराज्य मंत्रीमंत्रालय
1.जितिन प्रसादवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2.श्रीपद नाइकऊर्जा, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी
3.पंकज चौधरीवित्त
4.किशन पाल गुर्जरसहकारिता
5.रामदास अठावलेसामाजिक न्याय औरआधिकारिता
6.राम नाथ ठाकुरकृषि और किसान कल्याण
7.नित्यानंद रायगृह
8.अनुप्रिया पटेलस्वास्थ एवं परिवार कल्याण, केमिकल और फर्टिलाइजर
9.वी सोमन्नाजल शक्ति, रेलवे
10.डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानीग्रामीण विकास, संचार
11.एसपी सिंह बघेलमछलीपालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज
12.शोभा करलंदाजेछोटे एवं मझोले उद्योग, श्रम एवं रोजगार
13.कीर्ति वर्धन सिंहपर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
14.बीएल वर्माउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण, सामाजिक न्याय और आधिकारिता
15.शांतनु ठाकुरपोत, जहाजरानी और जलमार्ग
16.सुरेश गोपीपेट्रोलियम और नेचुरल गैस, पर्यावरण
17.एल मुरुगनसूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य
18.अजट टम्टासड़क परिवार राज्य मंत्री
19.बंदी संजय कुमारगृह
20.कमलेश पासवानग्रामीण विकास
21.भागीरथ चौधरीकृषि और किसान कल्याण
22.सतीश चंद्र दुबेकोयला और खान
23.संजय सेठरक्षा
24.रवनीत सिंह बिट्टूखाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेलवे
25.दुर्गा दास उईकेआदिवासी मामले
26.रक्षा खड़सेखेल एवं युवा मामले
27.सुकांता मजूमदारशिक्षा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
28.सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल कल्याण
29.तोखन साहूआवास और शहरी मामले
30.राजभूषण चौधरीजल शक्ति
31.बीएल वर्माभारी उद्योग, स्टील
32.हर्ष मल्होत्राकंपनी मामले, सड़क परिवहन और राजमार्ग
33.एनजे बम्भानियाउपभोक्ता मामले, खाद्य और जनवितरण
34.मुरलीधर मोहोलसहकारिता, नागरिक उड्डयन
35.जॉर्ज कुरियनअल्पसंख्यक मामले, मछली पालन, पशुपालन और डेयरी
36.पी. मार्गरिटाविदेश, कपड़ा

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed