Lok Sabha Election 2024: ‘देश क्या शरिया से चलेगा’, गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी से सवाल

भोपाल, बीएनएम न्यूजः Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की चल रही वोटिंग के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का घोषणापत्र आने पर बीजेपी के प्रति लोगों का समर्थन पहले से ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने सवाल किया कि पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे तो क्या देश शरिया के आधार पर चलेगा?

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में तुष्टिकरण की अपनी पुरानी आदत को फिर से दोहराया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि हम पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे। मैं राहुल गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि आप पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे तो क्या देश शरिया के आधार पर चलेगा। किस प्रकार का पंथनिरपेक्ष संविधान आप इस देश में चाहते हैं। देश में कानून धर्म के आधार पर नहीं बना सकते।

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है, देश का कानून धर्म के आधार पर नहीं बनाया जा सकता। आगे गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में साफ कहा है कि वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि समान नागरिक संहिता को लाएंगे। सभी धर्म के लिए एक कानून होगा। हमने तीन तलाक समाप्त किया। किसी एक धर्म के कानून पर देश नहीं चलेगा। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा शरिया कानून संविधान के लिए खतरा

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर देश में ‘शरिया कानून’ लागू करने और लोगों की संपत्ति का पुनर्वितरण करने की योजना बनाने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमरोहा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में देश में ‘शरिया कानून’ लागू करने का इरादा व्यक्त किया है, जो संविधान के लिए खतरा है।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में एक विशेष समुदाय के लिए व्यक्तिगत कानून लाने के बारे में लिखा है। इस कदम के माध्यम से, कांग्रेस का लक्ष्य शरिया कानून लागू करना है, भारत में तालिबान-शैली का शासन लाना है। यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि कांग्रेस और I.N.D.I गठबंधन देश के लिए खतरा पैदा करते हैं।

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन को लेकर बसपा का बड़ा एलान, जानें- आकाश आनंद ने क्या कहा

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed