जौनपुर में स्कूल की शिक्षिका से इश्क फरमाते प्रबन्धक का वीडियो वायरल, चर्चाओं का बाजार गर्म

Managers affair with teacher

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः  जौनपुर में इन दिनों सरपतहां थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और महिला प्रिंसिपल का अंतरंग वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। इसे लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वीडियो में  स्कूल में महिला प्रिंसिपल और प्रबंधक विद्यालय के ऑफिस में ही रंगरलियां मना रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला प्रिंसिपल के साथ किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती भी नहीं हो रही है।

ऐसे में लगता है कि दोनों में प्रेम प्रपंच पहले से चल रहा है। सवाल यही है कि वीडियो कैसे रिकॉर्ड हो गया और किसने वायरल कर दिया। प्रबंधक ने वीडियो को पुराना बताया है। उसने वीडियो को एडिट करके वायरल करने का आरोप भी लगाया है। कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है। प्रबंधक क्षेत्र के एक प्रतिष्ठिक इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर का टीचर भी है।
मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल का है। बताया जाता है कि इलाके के एक गांव का 49 वर्षीय प्रबंधक ने अपने गांव में एक कान्वेंट स्कूल खोल रखा है। स्कूल में बच्चो की भी काफी संख्या है। रविवार को अचानक प्रबंधक और उसके कान्वेंट स्कूल की महिला प्रिंसिपल का वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रबंधक महिला प्रिंसिपल के साथ स्कूल के ही ऑफिस में मौजूद है। दीवारों पर देश के महापुरुषों की तस्वीरें लगी हैं। वहां रखी आलमारी और मेज-कुर्सी बता रही हैं कि कमरा स्कूल का ही ऑफिस है।  हालांकि, ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। वीडियो कबका है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

वीडियो वायरल होते ही स्कूल के साथ-साथ आसपास वाले भी सकते में आ गए हैं। अपने ही स्कूल की शिक्षिका के साथ रंगरेलियां मनाते प्रबंधक का वीडियो जिस किसी ने भी देखा वो थू-थू करने लगा। वायरल वीडियो पर कोई भी अधिकारी नहीं बोल रहा है।

विद्यालय की मान्यता वापसी का नोटिस

 निजी विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षिका का अंतरंग वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की मान्यता वापसी का नोटिस जारी किया है। विद्यालय प्रबंधन को दो दिन के भीतर इसका जवाब देना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया जांच के आदेश

बताते चलें कि कुछ दिन पहले एक निजी विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षिका का अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सुईथाकलां राजेश कुमार वैश्य को सौंपी थी ।

बीईओ की जांच में मामला सही पाया गया

खण्ड शिक्षा अधिकारी की जांच में मामला सही निकला। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी, जिसमें कहा गया कि इस कांड से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। इससे बच्चों और समाज पर प्रतिकूल असर पड़ेगा ।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की मान्यता वापसी का नोटिस जारी कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन को अपनी सफाई देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने ग्राम काजीपुर से चोरी का सामान बरामद कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed