कैथल पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, कुरुक्षेत्र और कौरव राज का किया जिक्र, बोले- INDIA देगा स्थायी सरकार

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: हरियाणा के कैथल ​स्थित चुनावी कार्यालय में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आप सांसद ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। संजय सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता ने अब मन बना लिया है कि वे कौरवों की तरह राज कर रही भाजपा को हराएगी। इस दौरान अन्य पार्टियों को छोड़कर कई नेता इंडिया गठबंधन में शामिल हुए। इसमें पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा और नगर पालिका कैथल की उपाध्यक्ष सीमा शामिल रहीं।

200 का आंकड़ा भी नहीं मुश्किल से छूएगा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब पीएम मोदी बौखला गए हैं और वे तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भाजपा अब 200 का आंकड़ा भी मु​श्किल से छूएगी क्योंकि ऐसे हालात अब देश में बन रहे हैं।

बीजेपी की राज्यों की हार पर तंज

बीजेपी का 400 पार नारा मात्र एक जुमला है। प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में कहा, 200 पार आएगी और आई 73 सीट, झारखंड में कहा 65 पार, आई 23 सीट। दिल्ली में 45 पार मगर आई 8 सीट। कर्नाटक में 130 पार मगर आई 65 सीट। हरियाणा में कहा 75 पार लेकिन आई 40। महाराष्ट्र में कहा 150 पार लेकिन 105 सीट आई। मिजोरम में कहा 21 पार मगर आई एक सीट।

पेपर लीक से डेढ़ करोड़ युवाओं को किया बर्बाद

 

उन्होंने कहा कि आज नीट का पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक से डेढ़ करोड़ युवाओं को बर्बाद कर दिया। ये अपने नेता अनिल विज को भी नहीं पूछ रहे हैं। पीएम मोदी 73 साल के हो गए हैं, 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे इसलिए इंडिया गठबंधन स्थाई सरकार देगा।

किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार

 

उन्होंने कहा कि अब कह रहे हैं 400 पार और जनता कह रही है तड़ी पार। उन्होंने कहा कि तीन काले कानून के खिलाफ देश का किसान एक साल से ज्यादा समय तक सड़कों पर बैठा रहा, बीजेपी सरकार ने उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया। 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। हरियाणा के किसानों से पूछते थे दिल्ली कैसे आए अब हरियाणा के लोग कह रहे हैं कि बीजेपी का कोई उम्मीदवार जीत कर दिल्ली नहीं जाएगा। बीजेपी ने किसानों के साथ, महिला पहलवानों के साथ जो किया उसको याद रखना है।

 

Tag- Loksabha Election 2024, Haryana Politics, Sanjay Singh reached Kaithal, Kurukshetra Loksabha Seat, INDIA Alliance

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed