लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा अपने समर्थकों को हिंसक बनाया

लखनऊ, बीएनएम न्यूज:  समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर देश की जनता पर महंगाई थोपने और युवाओं को बेरोजगार बनाने का आरोप लगाया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया और बिना जांच के उन्हें जानलेवा वैक्सीन लगवा दिए। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए परिवारों को आपस में लड़ाने और भाई को भाई के सामने खड़ा करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने मानसिक रूप से अपने समर्थकों को हिंसक बना दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान हम और आप जनता के बीच थे। लोगों ने लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया। कहीं भी ऐसा नहीं दिखा कि भाजपा के समर्थन में लोग आए। उनके टेंट और मैदान खाली थे। एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं भाजपा के लिए बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती है। वह माहौल बना रहे हैं। विपक्ष को डरा रहे हैं। लेकिन इस बार जनता तैयार है।

लोकतंत्र की भावना का अपमान किया। चुनावी घपले को जारी रखने का षड्यंत्र रचा। अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं का भविष्य बरबाद किया। जनता इस बार गांधी जी को याद करते हुए करो या मरो के चलते आंदोलित हो चुकी है। जनता बलिदान करने के लिए तैयार है। जनता नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रही है। देश का युवा सिर पर कफन बांध कर कह रहा है फिर से रंग दे बसंती चोला। एक्जिट पोल वाले भाजपा के लिए बूथ मैनेजमेंट का कार्य करते हैं। इस बार जनता तैयार है, और वो लोकतंत्र को बचाना चाहती है।

भाजपा ने अपने समर्थकों को हिंसक बनाया

उन्होंने कहा-भाजपा ने अपने समर्थकों को हिंसक बनाया। ऐसे लोगों को मंत्री पद दिया, जिन्होंने किसानों की हत्या की। महिलाओं पर शोषण के दोषी हैं। कोर्ट में अपने लोग सेट किए हैं। कानून तक को मैला कर दिया। नौकरशाही में धांधली की। योजना आयोग खत्म किया। ED-सीबीआई को सरकार बचाने के लिए इस्तेमाल किया। झूठे आंकड़े दिखाए। नैतिक रूप से चंदे तक का पैसे खा गए। हिसाब देने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा- अपराधियों के क्राइम पर पर्दा डालना। हाथरस, कानपुर देहात कांड, जहां मां बेटियों को मार डाला। भाजपा ने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया। बिना जांचे परखे दवा लगवाई। महिलाओं के अंदर सुरक्षा का भाव अंदर भर गया। सरकारें गिराईं।

भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर देश को खतरे में डाला

अखिलेश ने कहा- व्यक्ति को व्यवस्था से बड़ा दिखाने की कोशिश की। चुनावी घपले को जारी रखने की साजिश रखी। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर देश को खतरे में डाल दिया। भाजपा की भ्रष्ट नीतियां देश के लिए खतरनाक है। जनता अब आंदोलित हो चुकी है।

भाजपा ने भाईचारे को खत्म किया

उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन नियमों का पालन करेगा। जब भाजपा हार की तरफ जाएगी। उनकी कोशिश होगी कि एजेंटों को भी दबाएं। भाजपा किसी भी तरह की साजिश कर सकती है। एग्जिट पोल अलग-अलग तरीके के जानकारी दे रहे हैं। पतंग जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है, उसका पतन उतना ही बड़ा होता है। भाजपा कई दोषों के लिए जिम्मेदार है। भाईचारे खत्म किया। बेरोजगारों से छल किया।

कल कहा था- एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM

सोमवार को उन्होंने कहा था- एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM यानी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हैं। एग्जिट पोल में 300 पार इसलिए दिखाया गया, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। ⁠इस पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयां कर रहे हैं।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed