Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत कई नेता

भाजपा में शामिल होते अरविंदर सिंह लवली ।

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज। Arvinder Singh Lovely joins BJP: दिल्ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत पांच कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का पंजा छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है। लवली के अलावा राजकुमार चौहान, अमित मलिक, नीरज बसोया और नसीब सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को शनिवार को भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया। बता दें कि 28 अप्रैल को ही लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। बताया जाता है कि अरविंद सिंह लवली खुद उत्तर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, जो उनकी जगह कन्हैया कुमार को दे दी गई।

पीएम मोदी का हाथ और मजबूत करने का काम करेंगे

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मूल रूप से दिल्ली को प्यार करता है वो कांग्रेस में नहीं रह सकता है। मैं उम्मीद करता हूं आगे अब हम सब मिलकर दिल्ली को संवारने का काम करेंगे। भाजपा का दामन थामने के बाद लवली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का शुक्रिया करना चाहता हूं, पार्टी ने उस वक्त हमारा साथ दिया जब हम खोए-खोए घूम रहे थे। हम दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वो सब करेंगे, जो हमसे बन पड़ेगा। हम पीएम नरेन्द्र मोदी का हाथ और मजबूत करने का काम करेंगे।

फिर से उन्होंने धोखा दिया: कांग्रेस

 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लवली के भाजपा में जाने पर कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बच्चे की तरह पाला, तीन बार विधायक, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2017 में चुनाव के दौरान धोखा दिया था, अब फिर से उन्होंने धोखा दिया। ऐसे लोगो के जाने से कांग्रेस जैसी विशाल पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

आम आदमी पार्टी से गठबंधन के कारण नाराज थे लवली

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे। इसके अलावा वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं मिलने से भी नाराज थे। लवली ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा भेजते हुए अपनी नाराजगी की वजह बताई थी। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के हस्तक्षेप से भी नाराज थे।

खरगे को लवली की चिट्ठी में लिखा था ये

इस्तीफा देते समय अरविंदर सिंह लवली ने पत्र में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। लवली ने ये भी कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ तीन ही सीटें ही दी गईं। लवली इस बात को लेकर भी नाराज बताए जा रहे थे कि इन तीन सीटों में दो सीटें बाहरी व्यक्तियों को दी गईं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस को झटका, शीला सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार चौहान ने दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़ें: Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस में कन्हैया कुमार के बाद अब उदित राज का भी हुआ खुला विरोध, पूर्व विधायक रो पड़े

 

Tag- Arvinder Singh Lovely, Delhi Congress, Delhi BJP, Arvind Singh Lovely joined BJP, Rajkumar Chauhan, Amit Malik, Neeraj Basoya, Naseeb Singh

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed