Exit Poll 2024: सातवें चरण के मतदान के बाद जारी होंगे लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही लोगों को नजरें परिणाम पर होंगी। 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

नतीजों से पहले 1 जून की शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) जारी किए जाएंगे। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान इस पोल के जरिए लगेगा। bharatnewmedia.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे।

आइये जानते हैं कि एग्जिट पोल कौन जारी करता है? इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल? एग्जिट पोल कहां देखे जा सकते हैं?

 एग्जिट पोल क्या है?

दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है।

मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।

एग्जिट पोल कौन जारी करता है?

सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराती हैं। एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।

ये एजेंसी और चैनल कराते हैं सर्वे

  • टुडे चाणक्य
  • एबीपी-सी वोटर
  • न्यूजएक्स-नेता
  • रिपब्लिक-जन की बात
  • सीएसडीएस
  • न्यूज18-आईपीएसओएस
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
  • टाइम्स नाउ-सीएनएक्स
  • सीएसडीएस

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?

1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि 19 अप्रैल 2024 को सुबह सुबह 7.00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। यानी 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे।

1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे। bharatnewmedia.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप भारत न्यू मीडिया पर देख सकेंगे।

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में क्या हो सकता है? कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको bharatnewmedia.com  पर मिलेगा।

लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी 

लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के एग्जिट पोल भी 1 जून को आएंगे। इन्हें भी आप अमर उजाला पर देख सकते हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा है उनमें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतदान हो चुका है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को आ जाएंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed