Kisan Andolan: अंबाला में मंत्री के आवास पर किसानों का धरना, साथियों की रिहाई की मांग; पंजाब में भी 16 जगह प्रदर्शन

अंबाला में चल रहा किसानों का धरना

नरेन्द्र सहारण, अंबाला। Kisan Andolan: हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत अन्य किसानों की रिहाई के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज मंगलवार को किसानों ने अंबाला में हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल के आवास का घेराव किया।
वहीं, किसानों ने पंजाब में भी 16 स्थानों पर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों और अन्य नेताओं के घरों के सामने धरने देते हुए नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने अंबाला और जींद जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग की।

भीषण गर्मी में भी बॉर्डर पर बैठे हैं किसान

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी का कहना है कि किसान भीषण गर्मी में भी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के उनके पास किसानों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। सरकार सिर्फ तानाशाही कर रही है, लेकिन किसान पीछे नहीं हटेंगे।

किसानों की रिहाई की मांग प्रमुख

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को भी गिरफ्तार किया। किसानों का कहना है कि 10 फरवरी के बाद से हरियाणा में सैकड़ों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें से 3 किसान अभी भी जेल में हैं। अनीश खटकड़ 19 मार्च से जींद जेल में बंद हैं। 28 मार्च को अंबाला पुलिस ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा और गुरकीरत सिंह अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हैं।

पंजाब में यहां-यहां बैठे किसान

फाजिल्का- सुनील जाखड़
ममदोट – राणा सोढी
पटियाला-परणीत कौर, मोती महल
बठिंडा शहर- परमपाल कौर मलूका
फरीदकोट- हंसराज हंस
अमृतसर – तरनजीत संधू
खडूर साहिब – मंजीत सिंह मन्ना, मियांविंड निवास
पठानकोट – दिनेश बब्बू
जालंधर- सुशील रिंकू के घर के सामने
होशियारपुर- अनिता सोम प्रकाश का निवास
संगरूर- अरविंद खन्ना के घर के सामने
लुधियाना- रवनीत सिंह बिट्टू
फिरोजपुर- राणा सोढ़ी, ममदोट, फिरोजपुर दो स्थानों पर
फतेहगढ़ साहिब – गेजा राम बाल्मीकि
आनंदपुर साहिब- सुभाष शर्मा के घर के सामने दादू जोध गांव (अमृतसर)

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

यह भी पढ़ें: Hisar Loksabha Seat: नेताओं की नाराजगी से घटा मतदान, टिकट न मिलने पर हलकों से दूर रहे ये बड़े नेता; उनके गढ़ में दिखा असर

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed