Haryana Loksabha Results: हरियाणा में उम्मीदों के विपरीत हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के नतीजे, भाजपा और कांग्रेस कर रहे दावे

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Loksabha Results: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर एक्जिट पोल के नतीजों से भाजपा खासी उत्साहित है। मतदान के तुरंत बाद से भाजपा आठ लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से जीत का दावा कर रही थी। सिरसा और रोहतक दो सीटों पर कांटे की टक्कर मानकर चल रही थी। अब जिस तरह से देश में एक्जिट पोल के सर्वे सामने आए, उसके बाद से भाजपा राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत का पूरी मजबूती के साथ दावा कर रही है। कांग्रेस ने इन एक्जिट पोल को खारिज करते हुए सभी सीटों पर क्लीन स्विप यानी 10 की 10 सीटें जीतने का दावा किया है।

एक्जिट पोल के सर्वे से बढ़ा भाजपा का उत्साह

चार जून को चुनाव के वास्तविक नतीजे सामने आने हैं, लेकिन एक्जिट पोल के सर्वे-नतीजों ने भाजपा का उत्साह बढ़ा दिया है। एक्जिट पोल के सर्वे में भाजपा को राज्य की आठ से 10 लोकसभा सीटें दी जा रही हैं, जबकि कुछ सर्वे में कांग्रेस को दो सो चार सीटों पर जीत हासिल होने का दावा किया गया है। हरियाणा क्षेत्र के हिसाब से तीन हिस्सों में बंटा है। दक्षिण हरियाणा, मध्य हरियाणा और उत्तर हरियाणा। दक्षिण हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटें आती हैं, जहां तीनों सीटें इस बार फिर भाजपा के खाते में जाने की संभावना एक्जिट पोल में जताई जा रही है। साल 2019 के चुनाव में यह तीनों सीटें भाजपा के पास थी। मध्य हरियाणा में रोहतक, हिसार और सिरसा लोकसभा सीटें आती हैं, जिन पर कांटे की टक्कर है। सिरसा व रोहतक की सीट पर कांग्रेस की जीत का इशारा कर रहे हैं, लेकिन जबरदस्त टक्कर में नतीजे बदल भी सकते हैं। साल 2019 के चुनाव में रोहतक व सिरसा दोनों लोकसभा सीटें भाजपा के पास थी। हिसार में भी कांटे का मुकाबला है। जीत का अंतर काफी कम रहेगा।

यह भी पढ़ें: Haryana Loksabha Results: हरियाणा में पिछले 5 लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में होती रही जोरदार भिड़ंत, जाने इस बारे में

भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों में जबरदस्त टक्कर

उत्तर हरियाणा यानी जीटी रोड बेल्ट में प्रदेश की चार लोकसभा सीटें सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला आती हैं, जहां इन चारों सीटों पर भाजपा के जीतने की संभावना है। इन चारों सीटों पर 2019 में भाजपा ने ही जीत दर्ज कराई थी। सात लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर भाजपा जीत की हैटट्रिक लगा सकती है। इन चुनाव में पीएम मोदी का नाम और पूर्व सीएम मनोहर लाल का काम चला है। अधिकतर सीटों पर भाजपा को कांग्रेस उम्मीदवारों से जबरदस्त टक्कर मिली है।

सीआइडी की रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली

प्रदेश की गुप्तचर एजेंसियों ने हरियाणा सरकार को जो अपनी रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक छह लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों में जबरदस्त टक्कर हुई है। इनमें कोई भी जीत सकता है, जबकि चार लोकसभा सीटों में दो भाजपा व दो कांग्रेस की स्पष्ट बताई जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकार किया कि भाजपा सभी 10 सीटें जीतेगी, लेकिन जीत का अंतर जरूर कम रह सकता है। ऐसा ही दावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया, जिनका कहना है कि कांग्रेस भारी अंतर से सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed