Haryana Politics: लोकसभा चुनाव में भाजपा को लोसुपा पर और कांग्रेस को जजपा के वोट बैंक पर रहेगी नजर

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ : Haryana Politics: लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट पर जजपा को छोड़कर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। चुनावी मैदान में प्रत्याशी सक्रिय हो चुके हैं। इस बार लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) चुनाव नहीं लड़ रही है और कांग्रेस को समर्थन कर चुकी है। नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद लोसुपा के सामने अपने परंपरागत वोट बैंक को कांग्रेस की तरफ ले जाने में चुनौती रहेगी, जिसके चलते उस पर भाजपा की भी नजर रहेगी। चौटाला परिवार में बढ़ती राजनीतिक खटास के बीच कांग्रेस की नजर जजपा के वोट बैंक पर रहेगी।

नायब सैनी के सीएम बनने के बाद स्थिति में आया बदलाव

2019 के लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट पर प्रमुख राजनीतिक दलों में भाजपा, कांग्रेस, जजपा, इनेलो और लोसुपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। लोसुपा ने राजबाला सैनी को मैदान में उतारा था और उनको लगभग 35 हजार वोट मिले थे। लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी की पहले सोनीपत में सैनी समाज के लोगों में अच्छी पकड़ मानी जाती थी। लोसुपा सुप्रीमो ने 2019 में गोहाना विधानसभा से चुनाव लड़ा था और वे लगभग 39 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा ने मुख्यमंत्री को बदल दिया था। मनोहर लाल को हटाकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया। माना जा रहा है कि नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से सैनी समाज के मतदाता भाजपा की तरफ जा सकते हैं। अब चुनाव में भाजपा की लोसुपा के परंपरागत वोट बैंक पर भी नजर है। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोसुपा सुप्रीमो ने स्थिति को भांपते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन कर दिया था। लोसुपा अपने वोट बैंक को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कितना ला पाएगी और भाजपा उसमें से कितना अपनी तरफ ले जाने में कामयाब रहेगी यह समय ही बताएगा।

कांग्रेस की जजपा के वोटबैंक पर नजर

दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में राजनीति फूट पड़ने से पहले इनेलो की सोनीपत के मतदाताओं पर अच्छी पकड़ थी। चौटाला परिवार की राजनीतिक राह अलग होने के बाद 2019 में जजपा ने दिग्विजय चौटाला को सोनीपत से चुनाव लड़ाया था जिनको लगभग 51 हजार वोट मिले थे। इनेलो से सुरेंद्र छिक्कारा को लगभग नौ हजार वोट मिले थे। सोनीपत जिले को कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में जब हुड्डा सोनीपत से स्वयं चुनाव लड़ रहे थे तब जजपा व इनेलो की तरफ इशारा करते हुए कहते थे वोट काटूओं से बचके रहना। इस बार कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि जजपा के वोटबैंक को अपनी तरफ लाया जाए। जजपा के वर्कर मजबूत माने जाते हैं। जजपा के वर्कर डटकर खड़े रहेंगे या खिसकेंगे यह तो समय ही बताएगा।

 

से भी पढ़ें: Haryana Politics : भाजपा छोड़कर आए बृजेंद्र सिंह को नहीं मिला हिसार से टिकट, पिता बीरेंद्र सिंह बोले- सवाल तो है, पर कोई मलाल नहीं

इसे भी पढ़ें: Haryana Loksabha Election: हरियाणा कांग्रेस के टिकट वितरण में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ताकत का कराया अहसास, बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए रह गए खाली हाथ  

इसे भी पढ़ें:  Haryana Congress Candidate: कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हुड्डा के पसंदीदा जेपी को मिला टिकट

इसे भी पढ़ेंर: Hisar Lok Sabha Seat : जयप्रकाश हिसार लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार मैदान में, पहली बार रणजीत चौटाला से होगा मुकाबला

 

Tag-Loksabha Election 2024, JJP Haryana, LSP News, Rajkumar Saini, Nayab Singh Saini, Haryana Politics, Haryana Congress, Haryana BJP, Manohar Lal, Bhupendra Singh Hooda, Jat Votebank

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed