Haryana Politics: हरियाणा में पूर्व CM मनोहर लाल को झटका, पानीपत की पूर्व महिला MLA बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में हुई शामिल; करनाल सीट पर बढ़ेंगी मुश्किलें

नरेन्द्र सहारण, पानीपत। Haryana Politics: Haryana Politics: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका लगा है पानीपत शहर (Panipat City) से पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। रोहिता रेवड़ी के साथ उनके परिवार ने भी रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस जॉइन की।

पार्टी में खुद को असहज महसूस कर रही थीं

पार्टी छोड़ने के बाद रोहिता रेवड़ी ने कहा, ‘BJP में न आम जनता का सम्मान मिलता है और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को। भाजपा पूरी तरह जात-पात की राजनीति में लिप्त है। इसलिए, मैं पार्टी में खुद को असहज महसूस कर रही थीं। लोगों को बांटने वाली राजनीति से दूरी बनाते हुए मैंने BJP छोड़ने का फैसला लिया है।’ वहीं, उदयभान ने कहा कि रोहिता के आने से कांग्रेस को पानीपत में मजबूती मिलेगी।

रोहिता रेवड़ी काे कांग्रेस में शामिल करते प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और भाजपा छोड़ने के बारे में बताती पानीपत की पूर्व विधायक। - Dainik Bhaskar

2014 में भाजपा की टिकट से चुनी गईं थी विधायक

रोहिता रेवड़ी  2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनीं गई थीं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई। इसके लिए वह तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिली थीं। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने की वजह से वह पार्टी से नाराज थीं। खास तौर से मनोहर लाल के प्रति उनकी नाराजगी ज्यादा ही थी।

पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी।

मनोहर लाल ने रोहिता और उनके परिवार को मनाने की कोशिश की

 

रोहिता के करीबियों के अनुसार, पूर्व सीएम मनोहर लाल को रोहिता रेवड़ी के पार्टी छोड़ने का आभास हो गया था। सोमवार रात करीब पौने 12 बजे मनोहर लाल ने रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी को कॉल की थी। उन्होंने रोहिता से भी बात करते हुए क्षेत्र में कार्यक्रम कराने की बात कही थी। वहीं रोहिता के कांग्रेस में शामिल होने से अब करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पूर्व सीएम मनोहर लाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पानीपत भी इसी सीट में आता है। रोहिता के भाजपा छोड़ने से उनके वोट बैंक में कमी आएगी।

Tag- Haryana Politics, Rohita Revdi, Manohar Lal, Panipat city MLA, Haryana Congress, Karnal Loksabha seat

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed