Lok Sabha Election 2024: कुरुक्षेत्र पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, बोले- देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए 26 दलों ने किया गठबंधन

नरेन्द्र सहारण, कुरुक्षेत्र। Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। लेकिन जो 26 दलों का गठबंधन हुआ है वो देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हुआ है। यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे। वे गुरुवार को इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आप प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अनाजमंडी लाडवा और ठोल में जनसभाओं को संबोधित किया।

कांग्रेस के न्याय पत्र में सभी वर्गों का रखा ख्याल

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का जो न्याय पत्र बना है। उसमें हर वर्ग, जवान, बेरोजगार और महिलाओं के लिए एक लाख रुपये, किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफ किया जाना तय किया गया है। आज केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक साल में सभी नौकरियों को भरा जाएगा।

हरियाणा बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 36 बिरादरी इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना चुकी है। क्योंकि आज प्रदेश बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन है। बीजेपी का हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं के साथ धोखा है। इसमें न पक्की नौकरी, न पेंशन, न मेरिट और न आरक्षण है। इसलिए जनता ने सरकार बदलने का मन बनाया है।

चीन और रूस के रास्ते पर चलना चाहती है बीजेपी : डॉ. सुशील गुप्ता

आप प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। बीजेपी चुनाव व्यवस्था को खत्म कर चीन और रूस के रास्ते पर चलना चाहती है। बीजेपी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सभी बैंक खाते सीज कर दिए। आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार बीजेपी ने दो-दो वर्तमान मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया। ये सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। किसानों पर जितना अत्याचार बीजेपी सरकार ने किया, इतना अंग्रेजों ने भी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का जितना अपमान मोदी सरकार में हुआ, इतना कभी नहीं हुआ। देश की पहलवान बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले को टिकट दी जाती है। बीजेपी सरकार में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। हर घर में पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार बैठा है। इस सरकार में 47 बार पेपर लीक हुआ। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और अपराध के रास्ते पर जा रहा है। इसके अलावा अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर है।

CLICK TO JOIN WHATSAPP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed