Loksabha Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस के किले भेदने को रोहतक व गोहाना में रैली करेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

अमित शाह ओर पीएम मोदी।

नरेन्द्र सहारण, सोनीपत : Loksabha Election 2024: भाजपा के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के पक्ष में नाराज मतदाताओं को साधने के लिए रोहतक और सोनीपत के गोहाना में रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का किला कहे जाने सोनीपत लोकसभा के गोहाना में 18 मई को रैली करेंगे। इस रैली के द्वारा गोहाना, खरखौदा, बरोदा व सोनीपत के साथ जींद, जुलाना व सफीदों के मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोहतक से भाजपा प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा के पक्ष में रोहतक में 17 मई को रैली करेंगे। इस रैली के लिए अभी जगह और समय का चयन किया जा रहा है। पहले यह रैली झज्जर में होनी थी लेकिन अब इसका स्थान बदलकर रोहतक में किया गया है। रोहतक से भाजपा के अरविंद शर्मा के सामने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत में भाजपा के मोहनलाल बड़ौली के सामने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी हैं। दोनों सीटों पर कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। मोदी और अमित शाह की रैलियों से भाजपा की रणनीति मौहाल बनाने की है।

पिछले चुनाव में सोनीपत में हुडा को झेलनी पड़ी थी हार

 

भाजपा ने सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली और रोहतक से डा. अरविंद शर्मा को प्रत्याशी ने बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से रोहतक से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत से जींद के गांव गांगोली के रहने वाले पंडित सतपाल ब्रह्मचारी मैदान में हैं। रोहतक और सोनीपत को कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत से करारी हार झेलनी पड़ी थी। सोनीपत में छह में चार विधायक कांग्रेस के हैं, इनमें गोहाना से जगबीर मलिक, बरोदा से इंदुराज नरवाल, खरखौदा से जयवीर बाल्मीकि, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार विधायक हैं, जबकि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जींद की तीन विधानसभाओं में से सिर्फ सफीदों में सुभाष गांगोली विधायक हैं।

जाटों व किसानों को साधने के लिए मोदी करेंगे रैली

 

17 मई को अमित शाह रोहतक के जाट कालेज में रैली करेंगे, पहले झज्जर में होनी थी रैली अब स्थान बदला। इसके अलावा रोहतक की नौ विधानसभाओं में विधायक गढ़ी-सांपला-किलोई से खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक से भारत भूषण बतरा, कलानौर से शकुंतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल, बादली से कुलदीप वत्स, बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून और बेरी से रघुबीर कादियान कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं महम से निर्दलीय बलराज कुंडू और कोसली से भाजपा के लक्ष्मण यादव विधायक हैं। वहीं सोनीपत में राई से मोहन लाल बड़ौली, गन्नौर से निर्मल चौधरी और जींद से कृष्ण मिड्ढ़ा भाजपा के विधायक हैं। इस तरह रोहतक और सोनीपत की 18 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 कांग्रेस के, चार भाजपा के, एक जजपा और निर्दलीय विधायक हैं। इसलिए जाटों के प्रभाव वाली दोनों सीटों को कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। राजनीति के जानकार दोनों सीटों पर कांटे का मुकाबला मान रहे हैं, इसलिए हार-जीत का मार्जिन भी कम रहने की उम्मीद है। जीत का मार्जिन बढ़ाने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने गोहाना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रोहतक में अमित शाह की रैली रखी है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में करीब छह लाख जाट वोटर हैं। इसके अलावा कुछ किसान भी भाजपा से नाराज चल रहे हैं। जाटों व किसानों को साधने के लिए मोदी रैली करेंगे।

10 साल बाद गोहाना आएंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे 10 साल के बाद गोहाना की धरती पर रैली करेंगे। इससे पहले वर्ष 2014 में वे प्रधानमंत्री पद का चेहरा थे। इस दौरान वे गोहाना की सब्जीमंडी में भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक के पक्ष में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वे वर्ष 2019 विधानसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी तीर्थराणा के पक्ष में मोहाना में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। अब वे 18 मई को गोहाना बाइपास के पास खाली पड़ी जमीन पर रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। रविवार को डीसी डा. मनोज कुमार, पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा ने रैली स्थल का दौरा किया और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर रणनीति बनाई।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा 14 को जुलाना में

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 मई को जुलाना की अनाजमंडी में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष राजू मोर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जुलाना सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह क्षेत्र रोहतक व सोनीपत जिलों की सीमाओं से सटा हुआ है, ऐसे में भाजपा के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। यहां से कांग्रेस के विधायक सुभाष गांगोली हैं और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी विधायक सुभाष गांगोली गांव गांगोली के ही रहने वाले हैं। भाजपा ने जुलाना में पूरी ताकत लगा दी है। इससे साफ है कि भाजपा सोनीपत लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए जुलाना विधानसभा क्षेत्र को काफी महत्व दे रही है। भाजपा द्वारा जिले में पहली बार जुलाना में ही दूसरे राज्य के बड़े नेता की रैली रखी गई है।

Tag- Loksabha Election 2024, Haryana Politics, PM Narndra Modi, Amit Shah, Rohtak Rally, Gohana Rally, Bhupendra Singh Hooda, Haryana Congress

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed