Sonipat News: देवर-भाभी ने होटल में की आत्महत्या, 4 दिन पहले भागे थे, ढाई साल के बेटे को साथ लाई महिला

नरेन्द्र सहारण, सोनीपत। Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में भिवानी से तीन दिन पहले तीन साल के बेटे के साथ लापता हुए देवर-भाभी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गोहाना में एक होटल के कमरे में फंदे पर लटके मिले। महिला के साथ ढाई साल का बच्चा भी था। मृतकों की पहचान सतपाल (26) और खुशबू के रूप में हुई है। दोपहर को सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिए। होटल से मिले पते से उनके परिजनों को बुलाया गया। बच्चे को वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस वारदात को छानबीन में लगी है।

पति पत्नी बताकर कमरा लिया

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, बुधवार को भिवानी से युवक, महिला और एक ढाई साल का बच्चा गोहाना में रोहतक रोड पर स्थित होटल डायमंड में पहुंचे थे। दोनों ने वहां खुद को पति पत्नी बताकर कमरा लिया। इसके बाद वे कमरे में चले गए। रात को उन्होंने खाना भी खाया।

बच्चे के रोने की आ रही थी आवाज

होटल स्टाफ के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे होटल से चेकआउट का समय था। सफाईकर्मी ने रूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। उसने खिड़की से देखा तो अंदर दोनों फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद दोपहर को पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कमरा खोल गया तो महिला व पुरुष फंदे पर लटके मिले। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इनके मोबाइल नंबर से इनके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई।

महिला की पहले हो चुकी थी शादी

इस बीच पता चला कि वे पति-पत्नी नहीं थे, बल्कि प्रेमी जोड़े थे। महिला की शादी हो चुकी थी और वह एक बच्चे की मां थी। होटल के कमरे में मिला बच्चा महिला का ही था। बाद में इनके परिजन होटल पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

5 साल पहले हुई थी शादी

 

पुलिस ने बताया कि युवक विवाहिता के पति की मौसी का बेटा था। विवाहिता के पति ने 20 मई को सदर थाना भिवानी में पत्नी और तीन साल के बेटे के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। भिवानी के रहने वाले गोविंद कुमार ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले खुशबू से शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा भी है। उसे 20 मई को पता चला था कि पत्नी खुशबू मौसी के लड़के सतपाल के साथ गई है। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आज उसके पास पुलिसवालों का फोन आया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए।

गोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने कहा कि रोहतक रोड स्थित एक होटल में युवक व युवती के शव फंदे पर लटके मिले हैं। उनके पास करीब तीन साल का बच्चा भी मिला है। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। बच्चा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव भी परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed