Rinku-Priya Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की ऐसे हुई थी दोस्ती, जानें- कब होगी शादी

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh)जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी दुल्हनिया मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के बीच सांसद के पिता और सपा के विधायक तूफानी सरोज (Tufani Saroj)ने इस बात को सिरे से नकार दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि रिंकू और उनकी बेटी के रिश्ते को लेकर बात हुई। लेकिन हम इस रिश्ते पर विचार कर रहे हैं। यह शादी का मामला है, इसलिए बहुत कुछ सोच समझकर ही निर्णय लिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj)और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। लखनऊ में ही सगाई होगी। प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में बात हुई है।

दोनों के परिवार के बीच हुई बातचीत

शुक्रवार को मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा खूब रही। सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखी जा रही थीं। इस सिलसिले में सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है। रिंकू के परिजनों से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है।

संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी

संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। उधर, क्रिकेटर रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 मैच खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। इसके बाद आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

प्रिया की सहेली के पिता के जरिये हुई जान-पहचान

तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।

प्रिया सरोज की संपत्ति (Priya Saroj Net Worth)

अगर प्रिया सरोज के चुनावी हलफनामे पर नजर डालें तो उनके पास न कोई अपना घर है, और न ही उनके नाम पर कोई कार है। ज्वेलरी के नाम पर PRIYA SAROJ के पास केवल 5 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले करीब 32 हजार रुपये आंकी गई थी। प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनावी हलफमाने में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये की है। जिसमें से 10,10,000 रुपये यूनियन बैंक में डिपॉजिट है।

प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया. फिर उन्होंने नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री हासिल की।

कितनी है रिंकू सिंह की कमाई? (Rinku Singh Net Worth)

वहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर, 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। पांच भाई-बहनों में मझले रिंकू के पिता खानचंदर सिंह, एलपीजी सिलेंडर वितरण का काम करते थे। लेकिन अब रिंकू सिंह मेहनत से पूरे परिवार की किस्मत बदल चुकी है। रिंकू सिंह की संपत्ति अब करोड़ों में पहुंच चुकी है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले डिफेंडिंग चैंपियंस KKR ने जिन 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया, उसमें रिंकू सिंह भी एक बड़ा नाम थे। 55 लाख रुपये की सैलरी से कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें डायरेक्ट 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया, यानी 2022 की नीलामी के मुकाबले अब रिंकू सिंह की सैलरी करीब 24 गुना ज्यादा हो जाएगी. ये रकम रिंक सिंह की कामयाबी को दिखाती है।

यह भी पढ़ेंः रिंकू सिंह ने की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई? जानें- क्या है सच

JOIN WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed