Sonipat Loksabha Seat : सतपाल ब्रह्मचारी को हुड्डा तो मोहनलाल बड़ौली को मोदी की गारंटी का सहारा

 

नरेन्द्र सहारण, सोनीपत : Sonipat Loksabha Seat : लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दौड़ जीतने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं के बीच हैं। कांग्रेस और भाजपा ने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र पर ब्राह्मण पर अपना दांव खेला है। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को मोदी की गारंटी तो कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का सहारा है इसलिए प्रत्याशी लोकसभा तक का सफर उनके नाम पर तय करने के लिए मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

सतपाल ब्रह्मचारी ने सात मिनट के भाषण में 14 बार लिया भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम

 

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में करीब 5.60 लाख जाट मतदाता हैं जबकि ब्राह्मण मतदाता की संख्या करीब दो लाख हैं। इस बार लोकसभा में पहुंचाने में जाट मतदाता की अहम भूमिका मानी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की जाट बहुल क्षेत्र सोनीपत में जाट मतदाताओं पर अच्छी पकड़ हैं इसलिए ब्रह्मचारी अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा का बार-बार नाम लेते हैं। कांग्रेस भवन में टिकट मिलने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सात मिनट के संबोधन में ब्रह्मचारी ने करीब 14 बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों से ही उन्हें टिकट मिली हैं। इस तरह से ब्रह्मचारी भूपेंद्र हुड्डा के जाट वोट बैंक को अपने पक्ष में प्रयास कर रहे हैं।

भूपेंद्र हुड्डा को जींद के तीनों हलकों में हार का सामना करना पड़ा था

 

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2019 का चुनाव सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था। उन्हें 4,22,800 वोट मिले थे। यह चुनाव भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक ने जीता था। कौशिक को 5,87,664 वोट मिले थे। चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा को जींद के तीनों हलकों में हार का सामना करना पड़ा था। जींद को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने इस बार जींद जिले के गांगोली गांव के रहने वाले सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाया है। जींद के नेता या कार्यकर्ता को अभी तक किसी भी बड़ी पार्टी ने सोनीपत सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया है। इसका लाभ लेना भी कांग्रेस की रणनीति है।

भाजपा प्रत्याशी मोदी की गांरटी और विकास कार्यों के नाम पर मांग रहे वोट

 

राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहनलाल बड़ौली को भाजपा ने लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा हैं इसलिए मतदाताओं के बीच मोदी की गारंटी और सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। बड़ौली अभी तक लोकसभा क्षेत्र के करीब 350 से अधिक गांवों का दौरा कर चुके हैं। मतदाताओं की तरफ से भाजपा द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा उनसे मांग रहे हैं। बड़ौली का कहना है कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहती है।

नामांकन आज से होगा शुरू, जजपा ने नहीं की प्रत्याशी की घोषणा :

 

भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और बसपा सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा की कर चुकी हैं। भाजपा ने पिछले महीने ही मोहनलाल बड़ौली के नाम पर मोहर लगा दी थी। इसके बाद बसपा ने उमेश गहलावत, इनलो ने अनूप दहिया और कांग्रेस ने सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन अभी तक जजपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रत्याशी के नाम का चयन करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics : भाजपा छोड़कर आए बृजेंद्र सिंह को नहीं मिला हिसार से टिकट, पिता बीरेंद्र सिंह बोले- सवाल तो है, पर कोई मलाल नहीं

इसे भी पढ़ें:  Haryana Loksabha Election: हरियाणा कांग्रेस के टिकट वितरण में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ताकत का कराया अहसास, बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए रह गए खाली हाथ

इसे भी पढ़ें:  Haryana Congress Candidate: कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हुड्डा के पसंदीदा जेपी को मिला टिकट

इसे भी पढ़ेंर: Hisar Lok Sabha Seat : जयप्रकाश हिसार लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार मैदान में, पहली बार रणजीत चौटाला से होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें:  Rohtak Lok Sabha Seat: दीपेंद्र हुड्डा रोहतक पांचवीं बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, परंपरागत सीट पर धाक जमाने की चुनौती

इसे भी पढ़ें: Sonipat Lok Sabha Seat: जानें सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने के मायने, कैसे कांग्रेस ने टिकट देकर खेला बड़ा दांव

इसे भी पढ़ें:  Sirsa Loksabha Seat : 26 साल बाद फिर से सैलजा की सिरसा संसदीय सीट पर हुई वापसी, अशोक तंवर से होगी कांटे की टक्कर

इसे भी पढ़ें: Ambala Loksabha Seat : अंबाला में कांग्रेस की खोई ताकत लौटाने के लिए मैदान में उतरे वरुण चौधरी, भाजपा की बंतो कटारिया से होगी टक्कर

 

Tag- Loksabha Election 2024, Sonipat Lok Sabha seat, Satpal Brahmachari, Mohanlal Badoli, Haryana Politics, Haryana Congress, Haryana BJP, Manohar Lal, Bhupendra Singh Hooda

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed