Sonipat News: गूगल की विश्व स्तरीय परीक्षा में चिराग और मुस्कान ने लहराया परचम, जानें कैसे मिली सफलता

चिराग अंतिल व मुस्कान को सम्मानत करते लोग।

नरेन्द्र सहारण, सोनीपत : Sonipat News: गूगल की ओर से आयोजित वैश्विक प्रतिस्पर्धा पाइथन डेवलपमेंट में गांव खेवड़ा के छात्र चिराग व चौहान जोशी की मुस्कान ने सफलता हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। किरोड़ीमल स्कूल में पढ़ने वाले गांव खेवड़ा के चिराग अंतिल पुत्र नरेन्द्र कुमार और गांव चौहान जोशी की छात्रा मुस्कान पुत्री रविन्द्र कुमार ने विश्व स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस पीडीसी में विश्व के 25 लाख प्रतिभागियों में से चिराग व मुस्कान ने सफलता हासिल की है अब गूगल की ओर से चिराग व मुस्कान को 1.60 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है। दोनों को वर्क फ्राम होम की भी छूट दी गई है।

पहले राउंड में विश्व के 25 लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया

चिराग आंतिल ने बताया कि वर्ष 2022 में गूगल डेवलपर ग्रुप की परीक्षा के बारे में उन्हें पता चला। तब उन्होंने इसके लिए आवेदन करते हुए अपने 30 प्रोजेक्ट जमा कराए। चिराग के नौ प्रोजेक्टों को गूगल की ओर से चुन लिया गया। पहले राउंड में विश्व के 25 लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया। पहले राउंड में उनकी नौवीं पोजिशन आई। इस राउंड में विश्व के 500 बच्चों को अगले राउंड के लिए चुना गया। इसके बाद उन्हें टीम बनाने के लिए कहा गया। उन्होंने स्कूल में ही पढ़ने वाली मुस्कान, छाया व वंशिका के साथ टीम बनाकर दूसरे राउंड में भाग लिया। दूसरे राउंड में उनकी टीम ने सातवां स्थान हासिल किया। इसके बाद उनकी टीम में से छाया व वंशिका ने क्विट कर लिया। उन्होंने व मुस्कान ने मार्च में फाइनल व तीसरे राउंड में भाग लिया। 16 मार्च को हुए इस राउंड का परिणाम अप्रैल के अंत में आया। इसमें उन दोनों के 300 में से 290 से अधिक अंक आए। उनकी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। गूगल की ओर से 1.60 करोड़ का सालाना पैकेज दिया गया है। दोनों को वर्क फ्राम होम की छूट दी गई है। स्कूल के प्रबंधक प्रमोद कुमार जैन ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कोडिंग का इस्तेमाल कर साफ्टवेयर बनाएंगे दोनों

चिराग आंतिल ने बताया कि तीसरे राउंड के लिए दुनियाभर से छह टीमों का चयन किया गया था, जिसमें भारत अमेरिका, जापान, कनाडा, इटली और स्विट्जरलैंड थी। चिराग और मुस्कान अब जल्द ही गूगल जीडीजी को ज्वाइन करेंगे। दोनाें कोडिंग का इस्तेमाल कर नए साफ्टवेयर बनाएंगे। दोनों को प्रति प्रोजेक्ट 1.60 करोड़ रुपये मिलेगे। गूगल में तीन, छह और एक साल के प्रोजेक्ट होते हैं। अगर दोनों अन्य प्रोजेक्ट करते हैं तो उनका पैकेज बढ़ जाएगा। दोनों की उपलब्धि से उनके गांवों व स्कूल में खुशी का माहौल है। दोनों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

Tag- Haryana News, Sonipat News, Chirag Antil, Muskaan, Google world level exam, Global Competition Python Development

रत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed