मैनपुरी के बाद अब कन्नौज में पसीना बहा रही है अखिलेश यादव की बेटी, अदिति के बारे में जानें सब कुछ….

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः समाजवादी पार्टी की नई स्टार प्रचारक अदिति यादव पहले अपनी मां डिंपल के लिए वोट मांगने मैनपुरी पहुंचीं औरअब अपने पिता अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने कन्नौज पहुंचीं। उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज से वहां के लोगों को पल भर में अपना बना लिया। वहां की महिलाओं ने अदिति को गले से लगातर अपना आशीर्वाद दिया।

बता दें कि  लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए पहले, दूसरे और तीसरे फेज की वोटिंग हो चुकी है. सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Seats) में सातों फेज में वोटिंग हो रही है। यूपी की सियासत में खास दखल रखने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) कुनबे के 5 सदस्य इस बार चुनावी मैदान में हैं। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज से मैदान में हैं। उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं।

इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के दो भतीजे और अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव भी चुनावी रणभूमि में उतरे हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक-दूसरे की सीट पर जमकर प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इस बार यूपी में अखिलेश-डिंपल से भी ज्यादा चर्चा एक नए प्रचारक की हो रही है। इस सदस्य का नाम अदिति यादव है। आइए जानते हैं कौन हैं अदिति यादव और राजनीति में उनके एक्टिव होने के क्या हैं मायने?

कौन हैं अदिति यादव?

अदिति यादव सपा के पूर्व मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पोती हैं। वह अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी हैं। अदिति यादव अखिलेश-डिंपल की बड़ी बेटी हैं। उनसे छोटे जुड़वा भाई-बहन भी हैं। 21 वर्षीय अदिति यादव इन दिनों राजनीति में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अदिति यादव?

अदिति ने लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज से स्कूल की पढ़ाई पूरी की। 2020 में अदिति ने 12वीं की परीक्षा में 98% मार्क्स हासिल कर अपने माता-पिता को गर्वांतित कर दिया था। मौजूदा समय में अदिति  यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अदिति को बैडमिंटन और घुड़सवारी (हॉर्स राइडिंग) का शौक है।

अदिति की लोगों से अपील

अदिति, लंदन से ले रही तालीम का हुनर उत्तर प्रदेश में दिखाने की कोशिश कर रही हैं। अदिति अपने माता-पिता को फिर से सांसद बनाने के लिए यहां की जनता से समर्थन मांगती नजर आईं। मैनपुरी और कन्नौज में उन्होंने दोनों के लिए वोट अपील की। कन्नौज के लोगों से उन्होंने कहा कि आपने यहां से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सांसद चुना। मेरे पिता जी को सांसद चुना। मेरी मम्मी को सांसद चुना। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें आगे भी सांसद चुनते रहेंगे।” इतना ही नहीं अदिति ने सपा सरकार में हुए विकास कार्य एक बार फिर से यहां की जनता को याद दिलवाए।

क्या राजनीति में हो गई अदिति यादव की एंट्री?

क्या अदिति यादव भी राजनीति में आएंगी, ये सवाल हर किसी के जहन में है। 21 साल की अदिति के चुनाव प्रचार के लिए सामने आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि उनकी राजनीति में एंट्री हो चुकी है। माना ये भी जा रहा है कि उन्हें अखिलेश यादव की उत्तराधिकारी और भविष्य में सपा से सीएम चेहरे के तौर पर भी प्रोजेक्ट किया जा रहा है।

अदिति खुद भी एक युवा हैं, तो इस नाते वह यूपी के युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी अच्छी तरह समझती हैं। लोगों के बीच जाकर वह इनको समझा भी रही हैं। ऐसे में सपा को उम्मीद है कि आगे जाकर युवा वोटर्स उनसे जुड़ सकते हैं। खास बात यह है कि वह राजनीति में महिलाओं, पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों की भूमिका को भी अच्छी तरह समझती हैं।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क्यों कि मैनपुरी में उन्होंने इन वोटर्स को साधने की भरकस कोशिश की। उनके आसपास अच्छी खासी भीड़ भी दिखी। क्या अदिति अपने दादा मुलायम सिंह यादव, मां डिंपल और पिता अखिलेश की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाएंगी, ये तो वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें- मां के लिए मैदान में डटी हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति, मैनपुरी में कर रही धुआंधार प्रचार; देखें वीडियो

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0