Haryana Politics: सीएम नायब सिंह सैनी ने साधा कांग्रेस और जजपा पर निशाना, कहा- भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला देख रहे मुंगेरीलाल के सपने

नरेन्द्र सहारण, करनाल: Haryana Politics: सीएम नायब सिंह सैनी ने वीरवार को अपने करनाल प्रवास के दौरान कहा कि हमारे साथ जन विश्वास है और सदन का भी। कांग्रेस और दुष्यंत चौटाला जन का विश्वास खो चुके हैं। लगभग एक महीने पहले विधानसभा सत्र बुलाया तो दुष्यंत चौटाला कहां थे? वह तो सत्र में नहीं आए थे। अब फिर सत्र बुलाएंगे तो हम विश्वास मत हासिल करेंगे। कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी तो हमने बहुमत सिद्ध किया था। जरूरत पड़ने पर एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे। कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कांग्रेस और उनके नए साथी दुष्यंत को लगता है, ज्यादा जल्दी है। दुष्यंत ने जो आनंद लिए हैं, वह अब अखर रहा है। कांग्रेस और दुष्यंत को हमारे बहुमत की चिंता छोड़कर आगामी चुनाव की चिंता करनी चाहिए। चुनाव में पता चल जाएगा कि दुष्यंत चौटाला ने जो प्रत्याशी खड़े किए, वे किस स्थान पर रहे हैं।

हुड्डा और दुष्यंत चौटाला से कुछ होने वाला नहीं

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को अपने करनाल प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मजबूती के साथ चल रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से कुछ होने वाला नहीं है। वे मुंगेरीलाल के सपने देखते रहते हैं। सीएम ने कहा कि उन्हें अल्पमत के आधार पर इस्तीफा देने के लिए बोल रहे दुष्यंत चौटाला को पहले यह देखना चाहिए कि उनके पास कितने विधायक हैं। उनके अपने विधायकों ने उनका जो हाल किया, वह सबके सामने है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। सीएम ने दावा किया कि सरकार जरूरत पड़ने पर आसानी से विश्वासमत प्राप्त करेगी। सरकार ने हरियाणा में समान विकास पर ध्यान दिया है। कांग्रेस राज में सिर्फ रोहतक के विकास पर ध्यान दिया जाता था। आज हरियाणा देश में गुड गवर्नेंस के लिए जाना जाता है।

कांग्रेस की नीति फूट डालो राज करो

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने फूट डालो राज करो की नीति अपनाई। वह हमेशा झूठ बोलती रही है। राहुल गांधी चुटकियों में गरीबी हटाने की बात करते हैं, मगर उनके पास जवाब नहीं है कि इसे कैसे अंजाम देंगे। गरीबी से लड़ाई प्रधानमंत्री मोदी ने लड़ी है। 2014 और अब के करनाल में काफी अंतर है। चारों ओर विकास दिख रहा है। अमृतसर जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सुगमतापूर्वक लोग वाघा बार्डर पहुंचते है। कांग्रेस समझ ले कि काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है।

महाराणा प्रताप को भुलाया नहीं जा सकता

सीएम नायब सिंह सैनी ने इससे पहले महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए जो कार्य किए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जीवन में कभी पराधीनता नहीं स्वीकारी। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि महाराणा प्रताप ने निर्भीक रहते हुए स्वाभिमान के साथ मातृ भूमि की रक्षा की। इस दौरान राजपूत सभा के प्रधान डा. एनपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जगमोहन आनंद, रेणुबाला गुप्ता, संजय बठला, सुभाष चंद्र, अशोक सुखीजा, गुरदीप राणा, कविन्द्र राणा व सोहन राणा आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: जानें क्यों नायब सरकार गिराने को लेकर कांग्रेस-जेजेपी को नहीं एक-दूसरे पर भरोसा, हुड्डा ने दुष्यंत से मांगा लिखित में समर्थन

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा की नायब सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी पर फंस गया पेंच

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: अल्पमत में आई हरियाणा की नायब सरकार, जानें क्यों नहीं है फिलहाल संकट

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा में नायब सैनी की सरकार पर संकट, सरकार बनाने में मदद करने वाले 3 निर्दलीय विधायक कांग्रेस को समर्थन देंगे

Tag- Haryana Politics, Nayab Singh Saini, Haryana Congress, JJP Haryana, Bhupendra Singh Hooda, Dushyant Chautala, Haryana Vidhan Sabha floor tes

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed